: राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय को लेकर कांग्रेस उतरी सडकों पर नरेन्द्र मोदी के दस मुखी पुतले को जलाया
Kailash Gupta
Wed, Mar 29, 2023
Post views : 118
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दो पुतले लाए गए थे एक पुलिस ने छीन लिया तो दुसरा ब्रीज के समीप जला दिया
बदनावर। कांग्रेंस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय को लेकर कांग्रेस पार्टी में आक्रोश बढता जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुध लोकतंत्र बचाओ आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जा रहा हैं। सत्य की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय का बदनावर ब्लाॅक स्तर पर आंदोलन किया गया। जनपद परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रीत होकर नरेन्द्र मोदी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। तब अचानक भाजपा के कई कार्यकर्ता वहां पहुॅचे और आंदोलन में व्यवधान करने लगे। दोनों दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुुसरे के विरोध में नारेबाजी की गयी। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। जनपद कार्यालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाने का प्रयास करने पर पुलिस ने बडी मस्तक कर पुतला छीन लिया गया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जनपद कार्यालय के सामने ही धरना देने बैठ गये। कार्यकर्ता धरने से उठकर बडी चैपाटी पर पहुॅचे। भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया। तभी अचानक चेतन्यवीर हनुमान मंदिर के समीप नरेन्द्र मोदी के दस मुखी पुतले को लेकर कार्यकर्ता पहुॅचा। पुलिस कर्मी कार्यकर्ता के हाथ पुतला छीनते इसके पहले पुतले में आग लगा दी गयी। जलता पुतला पुलिस जवान उठा कर ले गए। कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह टिंकु बना ने भाजपा को आढे हाथों लेकर कहा कि हम शांतिपुर्ण आंदोलन कर रहे थे। परन्तु भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकर अवरोध पैदा किया गया। हमारा शांतिपुर्ण आंदोलन भाजपा के लोगों को रास नहीं आया। हमारा कार्यक्रम बिगाडने का काम किया। भाजपा को चेतावनी दी कि अगली बार से भाजपा ने व्यवधान पैदा करने की कोशिश की तो माहत्मा गांधी की कसम भाजपा के कार्यक्रम में पहुॅचकर हस्तक्षेप करेंगे और उनका कोई कार्यक्रम सफल नहीं होने देंगे। टिंकु बना ने आगे कहा कि राहुल गांधी की मान्यता को नही लौटाया जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मनीष बोकडिया, निरंजनपालसिंह पंवार ने भी सबोधित किया। आंदोलन के दौरान जिपं सदस्य निर्देश सोनगरा, बंजी बना, कमलसिंह सिसोदिया, विष्णु मरगला, दिलीप निनामा, बबलु भाभर, चन्दन भुरिया, कृष्णा जायसवाल, कृष्णा पंवार, चेतनसिंह राठौर, ईष्वरसिह भाटबांमदा, हरिश मांगलिया, साजिद खान, पप्पु सिर्वी, श्रीराम धाकड, कालु भुरिया, छोटुबना, पंकज जैन, मनीश मकवाना, राहुल गुर्जर, घनष्याम जाट, निलेष चैहान, सुनील जाट, कन्हैयालाल, रतन भाभर, कंवरलाल, सैयद पठान, गटटुनाथ योगी, दुर्लभराम धाकड, सदाम पटेल, रईस पटेल, गट्टुभाई, लाखनसिंह, धर्मराज पाटीदार, शिवसिंह, सुरज गिरवाल, गोविन्दसिंह सहीत बडी सख्ंया में कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में आभार मनीष बोकडिया ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन