: राहुल गांधी की आमसभा की तैयारियों को लेकर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास आज बैठक लेंगे
Kailash Gupta
Thu, Feb 29, 2024
Post views : 127
बदनावर। धार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान धार जिले के बदनावर में आमसभा प्रस्तावित है। जिसके तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज दोपहर 3 बजे विधायक कार्यालय पर बैठक रखी गई है। बैठक युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया लेंगे । युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह सिसोदिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को आवश्यक रूप से मीटिंग में उपस्थित रहने की अपील की है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन