: रामनवमी के अवसर पर धुमधाम से निकलीं भगवा यात्रा नगर में जगह जगह हुआ स्वागत
Kailash Gupta
Fri, Mar 31, 2023
Post views : 113
भगवा यात्रा में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए
बदनावर । रामनवमी के अवसर पर बदनावर नगर में गुरुवार शाम को नगर में धुमधाम से भगवा यात्रा निकाली गईं। यात्रा के कारण पूरा नगर धर्ममयी हो गया। यात्रा को लेकर सुबह से ही नगर में युवा भगवा पटाकाऐ हाथों में लेकर नगर में बाईको पर घूमते दिखे गए।
भगवा यात्रा शाम को पेटलावद रोड पर स्थित गणेश व्यायामशाला से शुरू हुई। यात्रा में 2 डीजे, झाबुआ के प्रसीद ढोल व स्थानीय ढोल आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में शामिल हुआ भगवा पताकाएँ हाथों में लेकर चलते दिखाई दिए। यात्रा में डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर कई युवा थरकते दिखे। भगवा यात्रा शीतलामाता बस स्टैंड, भेरूउखलिया चौराहा, सभामंच, मोदी चौराहा, जवाहर मॉर्ग, सोमेश्वर चौराहा, पिपलेश्वर चौराहा होते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंची। जहां समापन हुआ।
भगवा यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। भगवा यात्रा में रामजानकी की वेशभूषा धारण कर शामिल हुए बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे। भगवा यात्रा में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए।
यात्रा के आंबेडकर चौराहे पर पहुँचने पर धर्मसभा हुई। जहां महंत गंगादास महाराज, महंत चरणदास महाराज, महंत पुरुषोंत्तम दास महाराज, महंत बालकदास महाराज, महंत श्रीदास महाराज व ऊँकार दास महाराज आदि के अलावा राष्ट्रवादी विचारक सुभाष पटेल अतिथि रूप में मंचासिन थे। कार्यक्रम प्रमुख पीयूष राठौड़ चिंटू ने अतिथियो का स्वागत किया।
पटेल ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे भगवान राम को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा को राम एक जीवन है। राम त्यागी व तपस्वी थे। राम अगर सिर्फ राजा ही होते तो नही पूजे जाते, राम का जीवन अलग था। उनके जीवन मे कितना संघर्ष आया पर हर संघर्ष में मर्यादा रखना वह राम है। पटेल ने कहा कि राम जीवन है राम संस्कार है। राम का जोवन हमेशा धर्म व मर्यादा का पालन करने में बिता। हमे हमारे बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ सनातन धर्म के बारे बताना आवश्यक है। धर्मसभा को अन्य संतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल पाटीदार ने किया। आभार कार्यक्रम प्रमुख पीयूष राठौड़ ने माना।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन