Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: राठौड़ समाज का सामूहिक विवाह समारोह बसंत पर्व पर होगा 

Kailash Gupta

Mon, Nov 7, 2022
Post views : 116
  बदनावर। क्षत्रिय राठौड़ समाज का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आगामी बसंत पर्व के अवसर पर 31 जनवरी को किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को यहां राठौड़ धर्मशाला में समाज के वरिष्ठ जनों व युवा संगठन के द्धारा बैठक हुई। जिसमें सामुहिक विवाह समिति के अध्यक्ष के लिए शोभाराम राठौड़ कलोरा वाले को सर्वानुमति से नियुक्त किया गया। बैठक में इस बार 25 से अधिक जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया तथा विवाह पंजीयन की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2023 निश्चित की गई। विवाह समारोह का आयोजन तिरुपति मैरिज गार्डन में होगा। आयोजन का यह 16 वां वर्ष है। बैठक में तह राठौड़ समाज के अध्यक्ष राजमल राठौड़ के साथ ही संरक्षक मूलचंद राठौड़, छगनलाल राठौड़, मुकेश राठौड़, जगदीशचंद्र राठौड़, नरेंद्र राठौड़, प्रह्लाद राठौड़, अशोक राठौड़ कन्हैयालाल राठौड़ , विनोद जी राठौड़ सुखदेव राठौड़ बगदिराम राठौड़ समेत गणमान्यजन एवं युवा कार्यकर्ता लक्की राठौड़, अरविन्द राठौड़, सुरेंद्र राठौड़, नारायण राठौड़ मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित राठौड़ ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन