Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 350 प्रतियोगी शामिल हुए

Kailash Gupta

Tue, Aug 16, 2022
Post views : 111
बदनावर। मप्र एमेच्योर कुश्ती संघ के तत्वावधान में यहां तीन दिवसीय अंडर 23 एवं सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्री स्टाइल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन प्राचीश्री रिसोर्ट में किया गया। जिसमें 350 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 जिलों के करीब 400 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। जिनमें से अलग-अलग वेट कैटेगरी के 350 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में नेशनल गेम्स के लिए 6 पुरुष व 6 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि अंडर 23 में 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ। समापन कार्यक्रम के अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि शेखर यादव, उद्योगपति अशोक बजाज, बलराम बैरागी, अर्जुन अवार्ड विजेता ओलंपियन पप्पू यादव वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रमोद झा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शरदसिंह सिसोदिया, पंकज पंड्या, अक्षय शर्मा, नरेंद्र जाट, राजेंद्र सराफ, योगेश मुकाती, प्रहलाद यादव, भरत मुकाती, उमेश पाटीदार आदि अतिथि थे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के 9 रेफरी शामिल हुए। जिनमें शाकिर नूर, गोविंद गुर्जर, विनय कुमार, साईं कोच, विक्रम अवार्ड विजेता फातिमा बानू, मनीष नामदेव, लोकेश परमार, विकास यादव, कपिल यांगड़े शामिल थे। प्रतियोगिता में कई बड़े उलटफेर भी हुए। जिसमें रानी राणा इंदौर को केसू महिला पहलवान भोपाल ने पराजित किया। जबकि पूजा विश्वकर्मा सिवनी को हराकर नूपुर उज्जैन ने बड़ा उलटफेर किया। मध्य प्रदेश केसरी रेहान खान इंदौर को विजय यादव ने पराजित किया। एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा जाट देवास ने फाइनल में रोशनी यदुवंशी बैतूल को हराया। प्रतियोगिता में बदनावर क्षेत्र की महिला खिलाड़ी के पास उसकी ड्रेस नहीं होने से आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया था। किंतु बाद में आयोजकों के आग्रह पर उसे शामिल किया गया। प्रतियोगिता संयोजक डॉ आरएस जाट ने घोषणा की कि बदनावर क्षेत्र की किसी भी महिला खिलाड़ी को उनकी ओर से स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी। ताकि कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेलने से वंचित नहीं रहे। साथ इसी कई घोषणा पधारे अथिथियो के द्वारा की गई कार्यक्रम के संयोजक डॉ आरएस जाट, राजेंद्रसिंह जाट DCA एवं जितेंद्र जाट थे। संचालन राजेंद्र जाट ने किया। आभार नीरज ठाकुर ने माना। तीन दिन तक प्राचीश्री रिसोर्ट पर भारी चहल-पहल रही। रिसोर्ट के संचालक नितिन नांदेचा का भी काफी सहयोग रहा। नेशनल गेम्स 2015 के बाद अब अगले महीने की 20 से 30 तारीख तक गांधीनगर (गुजरात) में हो रहे हैं।   अंडर -23 प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी की सूची फ्री स्टाइल 57kg -ललित कौशल 61kg - श्रवण कौशल 65kg -यशपाल 70kg - राजवीर बेन 74kg -बबलू चौधरी 86kg -विजय यादव 92kg- सनी जाट 97kg-फराज हुसैन 125g-विश्वजीत पाठक   ग्रीको रोमान 55kg- कुणाल सिलावट 60kg- उदित पटेल 63kg-केजेएस यादव 67kg- अंकुश यादव 72kg- आकाश यादव 77kg-राजेंद्र गुर्जर 82kg-अभिषेक यादव 87kg-सौरव मल्हार 97kg- रवि पवार 130kg-आदर्श बारोड़   महिला 50kg- रमा सोनकर 53kg-पूजा जाट 55kg-वर्षा पांडे 57kg-रेखा जाट 59-राधिका बृजवासी 62kg-नूपुर प्रजापत 65kg -दीप्ति खत्री 68kg-परिदीति ठाकुर 72kg- अनेरी सोनकर 76kg -प्रांजल सोनकर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन