Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति का 36वा सम्मेलन संपन्न हुआ

Kailash Gupta

Tue, May 3, 2022
Post views : 133

बदनावर। राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति रंगाराखेड़ी नागदा का 36 वा सम्मेलन सोमवार रात्रि में संपन्न हुआ। नवयुगलो को मध्य प्रदेश शासन के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।संपूर्ण विवाह का आयोजन आचार्य पंडित अनिल शास्त्री व सहयोगी दुर्गाशंकर गौतम उज्जैन के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान समंदर सिंह जादौन से सपत्नीक पूजा पाठ संपन्न करवाई। इस आयोजन में 19 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। देर रात्रि आयोजन में पहुंचे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री दत्तीगांव का मंच पर समिति की ओर से साफा बांधकर एवं पुष्पहारों से स्वागत किया गया। मंचासीन सामूहिक विवाह समिति संरक्षक कमल सिंह पटेल, अध्यक्ष इंदर सिंह जादौन, धर्मशाला समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल मनासा का भी साफा बांधकर व पुष्पहारों से सचिव भेरू सिंह खंडिगारा, भुवान सिंह सोलंकी, मेहरबान सिंह रेशमगारा, हुकुम सिंह, ईश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह परिहार, मनोहर सिंह पटेल आदि ने स्वागत किया गया। समिति की और स्वागत उद्बोधन दशरथ सिंह पटेल ने दिया मंत्री दत्तीगांव ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि राजपूत समाज द्वारा यह 36 वा आयोजन है इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के आधार स्तंभ रतन सिंह कामदार थे।आज हमें उनकी कमी महसूस हो रही है। समाजजनों की सक्रियता व सहभागिता से समाज निरंतर प्रगति करते हुए नए आयाम स्थापित करें। नवयुगलों का दाम्पत्य जीवन सुखमय हो। मंत्री दत्तीगांव की और से कन्यादान में वधुओ को सामुहिक सिंचावनी के लिए 51 हजार रुपये एवं भोजन व्यवस्था के लिए 1लाख 51 हजार नगद राशि प्रदान की। बाद में समिति की और से वधुओ को मंगलसूत्र बिछुड़ी,चांदी का सिक्का एवं संयुक्त रूप से प्राप्त हुई कन्यादान की राशि को विभाजित कर समस्त वधुओ को मंत्री दत्तीगांव एवं समिति के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों ने वधुओं को भेंट की। समिति की और से दहेज के रूप में पलंग बिस्तर स्टील बर्तन सहित अनेक घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की गई। रॉयल राजपूत संगठन द्वारा सामूहिक विवाह समिति में पधारे समस्त आगंतुकों कि भोजन व्यवस्था का निर्वाह किया। भोजन शाला में शीतल पेयजल की व्यवस्था कानवन सरपंच भगवत सिंह पटेल की ओर से की गई।रॉयल राजपूत बदनावर इकाई द्वारा वर वधु को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की गई। मंच पर कमल सिंह कामदार, विजय सिंह पंवार, दिनेश गिरवाल, व आयोजन में नागु सिंह, मुकेश फौजी, केवल सिंह चावड़ा, विनोद पटेल, हटे सिंह वरनासा, गजराज सिंह चावड़ा,बने सिंह, सांवरिया सिंह, मोहन सिंह, रंजीत सिंह, गोरे सिंह आदि समाजजन उपस्थित थे। संचालन देवपाल सिंह जाधव मुल्थान ने किया।जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन