Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: रन फ़ॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई दौड़

Kailash Gupta

Mon, Oct 31, 2022
Post views : 91

नगर परिषद बदनावर की पहल

  बदनावर।राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर परिषद बदनावर , शिक्षा व राजस्व विभाग के द्वारा 31 अक्टूबर को रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रातः 7 बजे अंबेडकर चौराहा से बड़ी चौपाटी तक रखी गई दौड़ में बच्चो के साथ बड़ो ने भी लगाई दौड़।नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव,उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार व बदनावर के अनुविभागीय अधिकारी ने दौड़ को प्रतीकात्मक रूप से संदेश देकर शुरू की। उत्साह, उमंग के साथ शुरू हुई इस दौड़ में नगर के विभिन्न स्कूलों,के बच्चो जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। लगभग 1 किलोमीटर की यह दौड़ अंबेडकर चौराहा से शुरू हुई जिसका बड़ी चौपाटी पर समापन हुआ। दौड़ में नगर परिषद के पार्षदगण सर्वश्री अनिता संतोष चौहान,जगदीशचन्द्र पाटीदार,नगर परिषद के कर्मचारियों व शिक्षा विभाग के बी आर सी श्री गुजराती अन्य थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने बताया की राष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर दौड़ का आयोजन रखा गया था। वही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर से 7 नवम्बर तक मनाया जाना है। स्थापना दिवस 01 नवंबर मंगलवार को सुबह 8 बजे से नगर के बैजनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी,प्रभात फेरी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, आम लोगो को शासन की योजनाओं से जोड़ना,रहेंगे। प्रभात फेरी में नगर के सभी स्कूलों के बच्चों के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सभी जनप्रतिनिधियों ,नागरिकों, पत्रकार बंधुओं के भाग लेने का आव्हान किया गया है। 03 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता व स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान ,06 नवम्बर को प्रातः एक दौड़ राष्ट्र के नाम नगर के बड़ी चौपाटी से एक वीरा माता मंदिर तक दौड़ का आयोजन होगा व निकाय के द्वारा पौधरोपण किया जायेगा। उधोग मंत्री माननीय श्री राजवर्धनसिह दतिगाव,मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी दौड़ सहित अन्य आयोजन में शामिल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन