: मौत का सौदागर बनती जा रही चापलीखाली की बिना रेलिंग की पुलिया, आए दिन हो रहे हादसे
Kailash Gupta
Thu, Jan 20, 2022
तिलगारा ( राजेश चौहान )। करणपुरा मार्ग पर चापलीखाली पर बनी बिना रेलिंग की पुलिया राहगीरों के लिए मौत का सौदागर बनती जा रही है इस पुलिया पर नातो रेलिंग है ओर नाही संकेतन जिसके चलते आए दिन वाहन चालक इस 15 फिट की पुलिया में वाहन सहित जा गिरते हैं ऐसा ही एक हादसा गुरुवार शाम को हुआ यहां बिरमावल के गुर्जरपाड़ा निवासी प्रभु नामक व्यक्ति अपनी बाइक सहित पुलिया में गिर जाने से गंभीर घायल हो गया जिसे ग्रामीणो ने बाहर निकाला तथा 108 के नही आने पर निजी वाहन से बदनावर शासकीय अस्पताल भेजा ज्ञात हो की इस पुलिया पर पहले भी कई हादसे हो गए किन्तु जवाबदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया वही ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया को लेकर कई बार सम्बंधित अधिकारियों को भीअवगत कराया किन्तु उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया शायद वो किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहे हैं वही निर्माण के दौरान भी ग्रामीणों ने ठेकेदार को रैलिंग व संकेतन का कहा था किंतु उसने भी इस और ध्यान नहीं दिया
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन