: महाशिवरात्रि पर बैजनाथ मंदिर सज़ा केदारनाथ धाम की तरह
Kailash Gupta
Fri, Feb 17, 2023
Post views : 136
बदनावर। कल महाशिवरात्रि का महापर्व श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार पूरे मंदिर को केदारनाथ धाम का स्वरूप दिया जा रहा है। मंडल के वरिष्ठ सदस्य शरद मंडलेचा लाला काका ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर आकर्षक विद्युत सज्जा, महाप्रसादी, महाभिषेक महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर बैजनाथ महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। बैजनाथ भक्त मंडल द्वारा मावा मिश्री के 31 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
कल निकलेगी शिव बारात
महाकाल मंडल के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया की शिव बारात को लेकर मंडल द्वारा तैयारियां की जा रही है। कार्यकर्ता नगर में घर-घर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शिव बारात के लिए निमंत्रण एवं पीले चावल दे रहे है। 18 तारीख को महाशिवरात्रि के दिन सुबह अभिषेक कर 11 बजे महाआरती के बाद शिव बारात निकाली जाएगी। कलाकार गोवर्धनसिंह पेंटर द्वारा बारात में शामिल होने के लिए शिवजी के साथ ही उनके गणों को तैयार किया जाएगा। बारात में बैंड, डीजे के अलावा ट्राले पर नृत्य करते हुए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहेंगे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन