Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: महांकाल मंडल के तत्वावधान में 4 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत आज माता पूजन व चाक कार्यक्रम हुई

Kailash Gupta

Wed, Feb 15, 2023
Post views : 110
बदनावर। महांकाल मंडल के तत्वावधान में 4 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत आज माता पूजन व चाक कार्यक्रम हुई । शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम आज बुधवार से शुरू होकर 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। आज पिपलेश्वर महादेव मंदिर से बैंडबाजों के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः मंदिर पहुंचा। जहां माता पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जुलूस में महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करती हुई चल रही थी। कल हल्दी का जुलूस 11.30 बजे पेटलावद रोड पर स्थित सरस्वती कालोनी से बेंडबाजो के साथ शूरू होगा। महिलाओं द्वारा जुलूस मार्ग में स्थित शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाएगी जाएगी। शाम 4 बजे पिपलेश्वर मन्दिर पर श्री गणेश पूजन कार्यक्रम होगा। 17 फरवरी को पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर 12 बजे मेहंदी का आयोजन होगा एवं दोपहर 3 बजे मंडप कार्यक्रम व शाम 7 बजे भक्ति संगीत का आयोजन किया गया है। 18 फरवरी को महा शिवरात्रि के दिन सुबह 8 बजे अभीषेक एवं 11 बजे आरती की जाएगी व शाम 4 बजे बैंड बाजे के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। महाकाल मंडल के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि शिव बारात शाम 4 बजे पिपलेश्वर महादेव मंदिर से बेजनाथ महादेव मंदिर जाएगी जहां पूजा अर्चना पश्चात बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे वह भक्तों को दर्शन देंगे नगर ब्राह्मण के पश्चात बाबा महाकाल का रथ पुनः पिपलेश्वर मंदिर पहुंचेगा जहां समापन आरती होगी।

बैजनाथ महादेव मंदिर पर रोजाना भोलेनाथ को हल्दी लगाई जा रही है

महाशिवरात्रि को लेकर नगर के सभी शिव मंदिरों में तैयारियां चल रही है। नगर के प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर पर 12 फरवरी से रोजाना दोपहर 12 से 2 बजे तक भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई जा रही है साथ ही रोज भजन कीर्तन हो रहे है। महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रदालु यहां आकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन