: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुलथान में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया
Kailash Gupta
Tue, Nov 1, 2022
Post views : 95
बदनावर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में बदनावर विकासखण्ड के सेक्टर 2 में नवांकुर संस्था गुरु आसरा विद्या शिक्षा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा ग्राम मूल्थान,खेड़ा,कंकराज,बामनसुता पंचकवासा, कारोदा आदि समितियों द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
जिसमे सेक्टर 2 मुल्थान में सार्थक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मुल्थान के सदस्यों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई इस पश्चात कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच देवेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने का संकल्प दिलवाया, स्कूल संचालक देवपालसिंह जादव ने मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया व आचार्य विजय सोलंकी ने बच्चो को मध्यप्रदेश की सामान्य जानकारियों से अवगत करवाया। इस दौरान विकासखण्ड समन्यवक सुश्री सुशीला मेड़ा , धन्नालाल , दुलेसिंह भाटी एवम ग्रामीणजन, सी. एम.सी. एल.डी.पी. छात्र , मेंटर्स जितेंद्र शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आभार समिति अध्यक्ष शरद झारानी ने माना।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन