Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नप ने निकाली प्रभातफेरी, जनप्रतिनिधियों, बच्चो के साथ अधिकारी,कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

Kailash Gupta

Tue, Nov 1, 2022
Post views : 93

मध्यप्रदेश गान व राष्ट्रगान से पूरा परिसर हुआ भाव विभोर

  बदनावर- मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 01 नवंबर को नगर परिषद बदनावर के द्वारा मनाया गया। नगर के बैजनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। नगर परिषद बदनावर के द्वारा आयोजित इस आयोजन में नगर परिषद की अध्यक्ष मीना शेखर यादव,उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार, पार्षदगण सर्व जितेन्द्र शर्मा,श्रीमती अनिता संतोष चौहान,श्रीमती झनुबाई शांतिलाल सिर्वी श्रीमती भगवन्ता बाई राव,महिपाल सिह पंवार,जगदीशचन्द्र पाटीदार,सुखराम देदला,जनप्रतिनिधी चेतन नागल,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र कटारे,तहसीलदार अजमेर सिह गोंड,बी आर सी देवनारायण गुजराती,प्राचार्य पाण्डे जी,स्कूलों के प्राचार्य,शिक्षक व स्कूलों के बच्चो सहित नगर परिषद बदनावर के कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने बताया की प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों के बाद नगर परिषद प्रांगण पहुँची जिसके बाद मध्यप्रदेश गान व राष्ट्र गान हुआ। नगर परिषद के द्वारा सभी को स्वल्पाहार करवाया गया।आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र कटारे ने संबोधित किया, आभार सी एम ओ आशा भण्डारी ने माना। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की 3 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन व स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया जायेगा।मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा जिसके अंतर्गत विभिन्न आयोजन होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन