: भाजपा कार्यकर्ताओ ने की टिपिन पार्टी,भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां नेता व कार्यकर्ता सब एक समान -दत्तीगांव
Kailash Gupta
Mon, Jul 24, 2023
Post views : 118
बदनावर। यहां भारतीय जनता पार्टी की टिफिन पार्टी भुवानीखेड़ा रोड पर स्थित प्राचीन एकवीरा मंदिर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी व नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में संगठन को भी मजबूत करने पर गहन विचार विमर्श पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।
इस मौके पर मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि बीजेपी में नेता और कार्यकर्ता के बीच कोई फर्क नहीं है। सब एक समान है। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भोजन करने से काफी आनंद मिलता है। साथ ही आत्मीयता बढ़ती है। साथ बैठकर भोजन करने से मतभेद भी दूर होते है। समय समय पर इस तरीक़े के आयोजन पार्टी में होते रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास के नए आयामों को छुआ है। हमारा देश दिन प्रतिदिन तरक्की के पथ पर अग्रसर है। मोदी के द्वारा देश में जन कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं जो कि आमजन के हित के लिए और इसका लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। हमारा संगठन नियत, सिद्धांत व विचारों पर चलता है। सारे निर्णय सामूहिक होते है, जबकि दूसरी पार्टी में निर्णय ऊपर से थोपे जाते है। दत्तीगांव ने कहा कि लाडली बहना योजना के जरिए राज्य सरकार महिलाओ को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है। अभी एक हजार से शुरू हुई यह योजना 3 हजार रुपए तक पहुंचेगी। हमे लाडली बहना योजना के बारे में घर घर जाकर महिलाओ को बताना है। कांग्रेस झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सोमानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मात्र कुछ माह ही बचे है। कार्यकर्ता अब पार्टी के कार्यो में सक्रियता दिखाए। नगर से इस बार भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि सभी 6 मंडलो के लिए अलग अलग महिलाओ को मंडल प्रभारी बना रहे है, जो मंडल के गांवो में जाकर लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओ से संवाद करेगी। उन्होंने कहा कि जिस नेता व कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिली है वह उसका निर्वाहन सक्रियता से करे। बैठक को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया। भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान ने टिपिन पार्टी का उद्देश्य और आगामी दिनों में होने वाले संगठनात्मक कामो के बारे में बताया। संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने किया।
टिपिन पार्टी में मंत्री दत्तीगांव, जिलाध्यक्ष सोमानी समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता अपने घरों से टिपिन लेकर आए थे। सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मंत्री दत्तीगांव अपने घर से खीर लेकर आए थे। जिसे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को खिलाई। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। टिपिन पार्टी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन