: ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी संस्था द्वारा आज जेल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया
Kailash Gupta
Sun, Aug 7, 2022
Post views : 119
बदनावर । प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बड़ी चौपाटी बदनावर की स्थानीय संस्था द्वारा आज रविवार को बदनावर की स्थानीय जेल मे रक्षा बंधन उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सस्था की इंचार्ज ब्रह्म कुमारी रेखा बहन परमात्मा के सत्य ज्ञान का परिचय दिया, सस्था के कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केवल आप लोग ही जेल मे नहीं हो, ये सारी दुनिया विकारो रूपी जेल मे कैद है।आज संसार के हर इंसान मे कोई न कोई बुराई विराजमान है इसीलिए हमें परमात्मा यही सत्य ज्ञान दे रहे है कि अब विकारो छोड़ो बुराइयों को छोड़ो तभी हम स्थूल जेल और विकारो की जेल से आजाद होंगे । बी. के. नेहा बहन ने आत्मा के कर्मो को कैसे सुधारे और उन्होंने कहा कि कोई भी बुरा विचार या सोच पहले मन मे आती है फिर हमारे हाथो के द्वारा कर्मो मे आता है हमारे मन को पहले अच्छे विचारों रूपी भोजन देना होगा और अच्छे वीचारो रूपी भोजन केवल हमें परमात्मा से कनेक्ट होने पर मिलेगे और उसके लिये ध्यान करना पड़ेगा और उसके लिये शरीर रूपी रबड़ को भूल कर हमें अपने आप को केवल आत्मा समझना पड़ेगा। नेहा बहन द्वारा प्रेरणा दायक कहानी के माध्यम से विल पावर बढ़ाने का तरीका बताया।कार्यक्रम मे केदियो को रक्षा सूत्र बांधा और उनको अपनों एक बुराई छोड़ने का संकल्प कराया गया ।उसके बाद केदियो मे फल रूपी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम मे जेलर भ्राता कमल पलासिया संस्था के बी. के जीतेन्द्र भाई बारोड़, वरिष्ठ भाई विजेंद्र सिंह जादौन, बाबू भाई कवड़िया, सरोज माता, सगुना माता आदि शामिल हुए।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन