: बैजनाथ महिला मंडल द्वारा बदनावर में नदी के जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए मन्दिर व घरों से पुजन सामग्री एकत्रित करने के लिए वाहन चालु किया
Kailash Gupta
Sun, Apr 16, 2023
Post views : 124
बदनावर। श्री बैजनाथ महादेव महिला मंडल द्वारा प. प्रदीप मिश्रा की कथा से प्रेरणा लेकर मंदिरों एवं घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री हार फूल धूपबत्ती को लोगों द्वारा नदी में प्रवाहित किया जाता है जिससे जल प्रदुषण होता है एवं हमारी पवित्र नदीयां जो हमारी आस्था का प्रतिक है उन्हें मेला ना करें इसके लिए बैजनाथ महिला मंडल द्वारा पूजन सामग्री एकत्रित करने के लिए निर्माल्य पूजन सामग्री वाहन चालु किया गया। आज सुबह बैजनाथ महादेव मंदिर पर निर्माल्य पूजन सामग्री वाहन की पूजा अर्चना कर रवाना किया गया। जो प्रत्येक रविवार को नगर के सभी मन्दिर एवं घर घर से पूजन सामग्री एकत्रित कर नगर परिषद द्वारा बनाए गए टचिंग ग्राउंड पर ले जाया जाएगा जहां फूल और अन्य सामग्री की खाद बनाई जाएगी।
इस मौके महिला मंडल की गायत्री मारू संगीत परमार,सविता तिवारी,सुशीला शर्मा,प्रिया शर्मा,आशा रावल,
कलाबाई वाघेला,शारदाबाई चौहान,अनुराधा पाटिदार,मोना जादोन,प्रिया वर्मा,कृष्णा सिसोदिया,रानी चौहान, सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन