Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: बदनावर में भाजपा सरपंचों, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य समेत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को देगी प्रशिक्षण

Kailash Gupta

Sat, Nov 19, 2022
Post views : 106

सोमवार को बदनावर में आयोजित होगा एक दिवसीय सत्र

बदनावर। भाजपा अब तीन माह पहले हुए पंचायत चुनाव में बीजेपी समर्थित जनप्रतिनिधियों नेताओं को प्रशिक्षण देगी। इसके लिए पार्टी द्वारा बदनावर में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा को प्रशिक्षण के लिए विधानसभा प्रभारी व जिला मंत्री विक्रम पटेल को प्रशिक्षण का सहप्रभारी बनाया गया है। शर्मा ने बताया कि बीजेपी संगठन ने तय किया है कि भाजपा समर्थित सरपंच , उपसरपंच, जनपद सदस्य , जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने वाले निर्वाचित प्रतिनिधियों को संगठन के कामकाज और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण वर्ग 21 नवंबर सोमवार को बदनावर में चंद्रलीला गार्डन में होगा। सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीयन होंगे। निर्धारित समय मे पंजीयन करवाना अनिवार्य है। शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण चार सत्र में संपन्न होगा। प्रशिक्षण का उद्धघाटन व प्रथम सत्र सुबह 11.10 बजे 12 बजे तक चलेगा। जिसमें वक्ता ज्योति तोमर द्वारा ग्राम स्वराज में जनभागीदारीता का महत्व एवं महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक द्वितीय सत्र चलेगा। जिसमें झाबुआ अलीराजपुर के सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार शुद्धिकरण में हमारी भूमिका विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा। उसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक तृतीय सत्र चलेगा। जिसमें भाजपा नेता राधेश्याम यादव वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। "हम भाजपा में क्यों-इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य विषय मे प्रकाश डालेंगे। चौथा सत्र दोपहर 3:30 से शुरू होगा। जिसका समापन शाम 4:30 बजे होगा। चौथे सत्र में सुमित मिश्रा वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताएंगे। शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर, विकास मेहरवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी व जितेंद्र जाट, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्रसिंह पीपलीपाडा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, वरिष्ठ नेता डॉ प्रहलादसिंह सोलंकी समेत सभी छह मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था के लिए भाजपा के पिछड़ा वर्ग मौर्चे के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, महेंद्रसिंह ग़ोयल व मनोज सोलंकी को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन