Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: बदनावर में रामनवमीं पर धूमधाम से निकली रामराज्य संकल्प यात्रा, जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Kailash Gupta

Mon, Apr 11, 2022
Post views : 116

बदनावर। रामनवमी के अवसर पर बदनावर में धूमधाम से "रामराज्य संकल्प यात्रा" निकाली गई। यात्रा के कारण आज पूरा नगर भगवामय दिखा। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। रामराज्य संकल्प यात्रा के संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष जय सूर्या थे। यात्रा शाम को भुवानीखेड़ा रोड पर स्थित प्राचीश्री रिसोर्ट से ढोल ढमाको व डीजे के साथ शुरू हुई। यात्रा शीतलामाता बस स्टैंड होती हुई, भेरू उखलिया, सभामंच, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, पिपलेश्वर मन्दिर, आंबेडकर चौराहे से होकर बस स्टैंड पहुंचीं, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ।यात्रा में मोटरसाइकिल पर सवार युवा हाथों में भगवा ध्वज लिए चले। साथ ही जय श्रीराम के जयघोष लगे। यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन पर भगवान राम की आरती की गई। इस मौके पर आनंद नवयुवक मंडल की भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। बस स्टैंड पर जमकर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। पहली बार नगर में निकली रामराज्य संकल्प यात्रा का जमकर उत्साह देखा गया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों से आए युवा भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। पहली बार नगर में इस प्रकार की रामनवमी पर ऐतिहासिक यात्रा निकली है। इस मौके पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, रजनीश मालवीय, परमानंद पाटीदार, दिनेश गिरवाल, बाबूलाल जाट, शिवराम सिंह रघुवंशी, राजेंद्र सराफ, लाखन सिंह जाधव, कपिल यादव, अंकित भावसार, जसप्रीतसिंह डंग, लक्की अरोरा, अजित जैन, महेश जाट, विनोद शर्मा, नितिन शर्मा, गौरव रघुवंशी, देवाशीष वर्मा, सिद्धार्थ व्होरा, संतोष राव, संतोष चौहान, मितेश शर्मा, पंकज अवस्थी, निशांतसिंह भाटी, सुनील परमार , चेतन माली, पुरुषोत्तम धाकड़, सांवरिया चौधरी, गौरव राजपुरोहित समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। संचालन भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने किया। आभार यात्रा संयोजक जय सुर्या ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन