Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में कल होगी भाजपा की टिपिन पार्टी, उद्योग मंत्री दत्तीगांव व भाजपा जिलाध्यक्ष सोमानी भी होंगे शामिल

Kailash Gupta

Sat, Jul 22, 2023
Post views : 120
बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम गत दिनों संपन्न हुए है। अब भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी करने जा रही है। जिसके तहत 23 जुलाई रविवार को टिफिन पार्टी का आयोजन बदनावर में रखा गया है। जिसमें नगर के सभी कार्यकर्ता, बड़े नेता, पदाधिकारी अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आएंगे तथा सभी नेता व कार्यकर्ता एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम 6:00 बजे प्राचीन एकवीरा देवी मंदिर पर टिफिन पार्टी होगी। इस मौके पर प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। दत्तीगांव, सोमानी, अग्रवाल भी साथ में टिफिन लेकर आएंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ में टिफिन पार्टी करेंगे। इस मौके पर नगर के कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान ने बताया कि गत दिनों बिड़वाल मंडल के कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी ग्राम कड़ौद में संपन्न हुई थी। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए थे। इसके बाद अब विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में हम टिफिन पार्टी करने जा रहे है। चौहान ने बताया कि सभी मंडलो में टिपिन पार्टी करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो के जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन