Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर पहुंची संत रविदास समरसता यात्रा नगर में धुमधाम से हुआ स्वागत

Kailash Gupta

Wed, Jul 26, 2023
Post views : 125

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा- संत का जीवन व दर्शन हमें सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है

बदनावर। पर्यटन नगरी मांडव से शुरू हुई संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा ने मंगलवार रात में कलसाडा होते हुए बदनावर क्षेत्र में प्रवेश किया। कलसाडा में यात्रा की अगवानी धुमधाम से की गई। इसके बाद यात्रा धार फाटा, माकनी होते हुए नागदा पहुंची। ग्राम नागदा में राठौड़ समाज धर्मशाला में संवाद कार्यक्रम हुआ। प्रदेश सरकार के ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, भाजपा मंडल अधयक्ष धर्मेंद्र राठौड़ आदि अतिथि रूप में मंचसीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज का मध्यप्रदेश की धरा पर 100 करोड रुपए से अधिक लागत से भव्य मंदिर बनने जा रहा है, जो मध्यप्रदेश का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन और दर्शन हमें सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दत्तीगांव ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने जात-पात के भेदभाव को मिटाया और समाज को एकता के सूत्र में बांधा। साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का जमकर गुणगान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहां की हमें रविदास के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका पूरा जीवन समाज के उत्थान में बिता। समरसता के भाव को लेकर हम सभी को एकजुट लेकर काम करना पड़ेगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इसके बाद यात्रा ग्राम कानवन चौपाटी पर पहुंची। जहां पर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां से यात्रा बोराली, घटगारा होते हुए बदनावर की बड़ी चौपाटी पर पहुंची। जहां नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, अजा मोर्चा के नेता रजनीश मालवीय, दिनेश बामनिया, भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट आदि ने अगवानी की। अज़ा मोर्चे के नगर अध्यक्ष आकाश ऊंटवाल के नेतृत्व में यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया। उसके बाद यात्रा चंद्रलीला पैलेस पहुंची। जहां पर रात्रि विश्राम हुआ। बाद में बुधवार सुबह यात्रा ने नगर भ्रमण किया। नगर के वार्ड 5 में स्थित रविदास बस्ती में यात्रा पहुंची। जहां रहवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया। यहां एलईडी के माध्यम से संत रविदास महाराज की जीवन गाथा दिखाई गई व मध्यप्रदेश में बनने वाले भव्य मंदिर का स्वरूप दिखाया गया। इस मौके पर यात्रा के नगर प्रभारी संतोष राव, पार्षद सुखराम देवदा, जितेंद्र शर्मा, पीयूष राठौड़, राकेश चौहान, प्रवीण चावला, आकाश ऊंटवाल, कन्हैयालाल गुर्जर, पंकज ठाकुर, पवन चावला, मनीष गुर्जर, प्रदीप पवार, भूपेंद्र ठाकुर, चिंटू पहलवान, ओपी सोनगरा आदि उपस्थित थे। यहां से यात्रा ने संदला, भैंसोला, धारसीखेड़ा होते हुए सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान विभिन्न गांवो में ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन