Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: बदनावर नगर परिषद द्वारा आयोजन सीएमओ सहितकर स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान, नगर परिषद की प्रदेश में 10 वीं व झोन में 16 वीं रैंक बनई

Kailash Gupta

Sun, Oct 2, 2022
Post views : 111
बदनावर-नगर परिषद बदनावर के अधिकारी व कर्मचारियों व स्वच्छता मित्रो की मेहनत रंग लाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पूरे प्रदेश में बदनावर ने नाम रौशन करते हुए इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाई है। जबकि राज्यों के झोन में 16 वी रेंक के साथ बदनावर का प्रदर्शन बेहतर देखने को मिला है । नगर परिषद बदनावर के द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में योगदान देने वाले कर्मचारियों का सम्मान परिषद के द्वारा किया गया।    नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिह पंवार, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार,विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सराफ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा, पार्षदगण श्रीमती भारती राठौड़, जितेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनिता संतोष चौहान, श्रीमती झँनुबाई शांतिलाल सिर्वी,श्रीमती भागवन्ताबाई शंकरलाल राव, सुखराम देवदा,महिपाल सिह पंवार, हरीश माँगलिया, दीपक जादव, चेतन नागल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी, सब इंजीनियर सारँग पुराणिक, वीरेन्द्र अलावा,मुकेश पाठक,जगदीश महावि,मनमोहन राठौड, स्वच्छता प्रभारी धर्मेंद्र मकवाना, भारत ऊँटवाल, धर्मेंद्र चौहान,कमलेश पाटीदार, ओम गुजर,मुकेश मोरी,करण, अनवर,रमजान अली,राहुल मुकाती, अनिल,सुनील,अर्पित,योगेश परमार,नरेन्द्र पंवार,डिवाइन ग्रुप के पंकज राठौड़ , महिला व पुरुष स्वच्छता मित्रो सहित अन्य कर्मचारियों का शाल-श्रीफल व मालाओं से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मीना यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार पार्षद जितेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत उदबोधन मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने देते हुए कहा की मंत्री राजवर्धनसिह दतिगाव , कलेक्टर पंकज जैन, पूर्व प्रशासक वीरेन्द्र कटारे व नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व पत्रकारों के सहयोग से हम स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 10 वा स्थान बनाने में सफल हुए है यह प्रयास निरन्तर जारी रहेगे।हमने अन्य योजनाओं में भी पूरे प्रदेश में स्थान बनाया है।संचालन मुकेश पाठक ने किया व आभार धर्मेंद्र मकवाना ने माना। महात्मा गाँधीजी व शास्त्री जी को किया याद:-*नगर परिषद के द्वारा सर्व प्रथम ग़ांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी* के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। नशा मुक्ति की ली शपथ,स्वच्छता अभियान चलाया* सम्मान समारोह के साथ ही सभी अतिथियों के साथ अधिकारी ,कर्मचारियों व सफाई मित्रो ने नशा मुक्ति की शपथ ली । इस मौके पर कर्मचारियों ने सफाई अभियान भी चलाया। अधिकारी व कर्मचारियों की मेहनत से पूरे प्रदेश में 10 वा स्थान बनाया, 2023 में हम पहले पर आने का प्रयास करेंगे-मीना शेखर यादव अध्यक्ष नगर परिषद स्वच्छता अभियान को निरन्तर बनाये रखना है सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों व पत्रकारों का भी सहयोग रहा-प्रेमचंद परमार पूर्व नप अध्यक्ष सभी कर्मचारी व अधिकारी बधाई के पात्र है हम सब मिलकर 2023 में ओर अच्छा प्रदर्शन करेगे-राजेंद्र सिंह पंवार उपाध्यक्ष नगर परिषद अपने सबको ओर मेहनत करके सबके सहयोग ने आने वाले समय मे नम्बर वन बनाना है-प्रेरणा-ट्रांसजेंडर ब्रांड एम्बेसेडर नप नगर के साथ मन को भी स्वच्छ करते हुए बेहतर प्रयास करना है। सभी बधाई के पात्र है-राजेन्द्र सराफ-विधायक प्रतिनिधि  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन