Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर के गांव कोद की बेटी श्रेष्ठ सिसोदिया जूनियवर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन

Kailash Gupta

Fri, Aug 9, 2024
Post views : 122

दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में आयोजित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल

  बदनावर । बदनावर के गांव कोद की रहने वाली उभरती शूटर श्रेष्ठा सिसोदिया का पेरू में होने वाले शॉटगन ट्रैप जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन हुआ है। श्रेष्ठा ने भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई किया है।

सितंबर में जाएगी पेरू

श्रेष्ठा सिसोदिया ने पंजाब के पटालिया में हाल ही में हुए चयन ट्रायल में भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई किया है। श्रेष्ठा का मेरिट के आधार पर पहले पांच खिलाड़ियों में भारतीय टीम में चयन हुआ है। अब वह 23 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 में लीमा, पेरू (दक्षिण अमेरिका) में होने जा रहे जूनियर शॉटगन वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। बता दे कि श्रेष्ठा ने 10 साल की उम्र से ही निशानेबाजी शुरू कर दी थी। वह 9 बार स्टेट चैंपियनशिप व 4 बार नेशनल प्रतियोगिता में सहभागिता कर चुकी है।श्रेष्ठा का भाई ज्योतिरादित्य सिसोदिया भी शूटर है। गत दिनों ज्योतिरादित्य का चयन भी जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन स्कीट में हुआ था। वह भारतीय जूनियर टीम के पांच ख़िलाडियो के साथ इटली के पोरपेट्रो में आयोजित वर्ल्ड कप में भाग ले चुका है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन