: बदनावर की बलवंती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए 11 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली
Kailash Gupta
Tue, Apr 4, 2023
Post views : 127
उद्योग मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव के प्रयास लाये रंग,पहले चरण में बलराम परमधाम में बनेगा सुंदर मनोहारी उद्यान
बदनावर। वर्षो से उपेक्षा का शिकार हो रही बलवंती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिल गई है। करीब 11 करोड़ की राशि से इस नदी का स्वरूप बदलेगा। प्रदेश सरकार के ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिह दत्तीगांव के अथक प्रयासों के बाद नगर परिषद बदनावर के द्वारा बलवंती नदी सौन्दर्यकरन योजना के लिए बनाई डीपीआर को राज्य शासन ने मुहर लगाई है। जल्द नदी के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने वाली है। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया की मंत्री दत्तीगांव द्वारा दिये गए निर्देशों के बाद नगर परिषद द्वारा बलवंती नदी के सौंदर्यकरण के लिए गत माह डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के द्वारा विधिवत उक्त योजना के संबंध में प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। जिसमे नदी के सौदर्यीकरण के लिए 11 करोड़ राशि स्वीकृत हुई है। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के सहायक यंत्री निखिल सिंह ने 1100 लाख (11करोड़) की लागत से बलवंती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति पत्र जारी किया है। नपाध्यक्ष मीना शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्रसिह पंवार व सीएमओ मनोज कुमार मौर्य ने इस बड़ी सौगात की स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व उद्योग मंत्री दत्तीगांव का आभार माना।
पहले चरण में सुंदर मनोहारी उद्यान बनेगा
नपाध्यक्ष यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना अंतर्गत बलवंती नदी सुंदरीकरण व शुद्धीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जिसमे पहले चरण में 3 करोड़ 30 लाख की लागत से नागेश्वरधाम पर स्थित बलराम परमधाम परिसर में निर्माण कार्य संपन्न होगा। जिसमें सर्वसुविधायुक्त सुंदर उद्यान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 8 दुकानो का निर्माण होगा। वही बाउंड्रीवाल, पावेर ब्लाक निर्माण, सीसी रोड निर्माण, टॉयलेट ब्लाक, नलकूप खनन, गजीबो हट निर्माण, घाट निर्माण व हाई मास्क व विद्युतीकरण कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत द्वितीय चरण में नदी पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन