Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: पेंशनर संघ द्वारा आयोजित बैठक में पेंशन डे मनाने तथा वरिष्ठ सदस्य का सम्मान करने का निर्णय लिया

Kailash Gupta

Wed, Nov 9, 2022
Post views : 93
  बदनावर। पेंशनर संघ जिला धार द्वारा दिनांक 6-11-2022 को जिले में आयोजित बैठक मैं संघ के जिला अध्यक्ष भैरू सिंह बारोड़ के अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी समस्त तहसील एवं ब्लॉक के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे बैठक में सर्वानुमति से दिनांक 17-12-2022 को पेंशन डे मनाने तथा वरिष्ठ सदस्य एवं राज्य तथा नेशनल स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालो का सम्मान किए जाने का निर्णय लिया गया है सम्मेलन में उन पेंशनर साथियों का सम्मान किया जावेगा जिन की जन्मतिथि 1-1- 1947 से 31-12-1947 के मध्य की है अर्थात जिसका जन्म सन 1947 में हुआ है बैठक में उक्त पेंशनर की सूची तथा विशिष्ठ उपलब्धि प्राप्त करने वालो की जानकारी दिनांक 20 से 25 नवंबर तक भेजने हेतु निर्देशित किया जाकर यह भी कहा गया है कि दिनांक 17-12-2022 को उपस्थित होने वाले सदस्यों की सूची भी प्रथक से तैयार कर भेजी जावे। तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंद्रावत द्वारा वरिष्ठ सदस्यों से अपील की गई कि जिनका जन्म वर्ष 1947 में हुआ है वह अपना जन्म से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड अंकसूची P.P.O.की छाया प्रति आदि एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का कष्ट करें साथ ही जिन व्यक्ति तथा खिलाड़ियों द्वारा राज्य व नेशनल स्तर पर उप्लब्धि प्राप्त की है वे इस आशय के प्रमाण प्रस्तुत करें ताकि सूची समयावधि में भेजी जा सके। उक्त जानकारी सह सचिव हुकुम सिंह सोलंकी द्वारा दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन