: पालीबडोदा सचिव की लापरवाही। ग्राम सभा में गायब रहने पर जारी किया कारण बताओ का नोटिस
Kailash Gupta
Wed, Aug 17, 2022
Post views : 117
बदनावर।पालीबडोदा में सचिव पन्नालाल परिहार की लापरवाही से ग्राम सभा नहीं होने के कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जानकारी अनुसार जनपद पंचायत सीईओ द्वारा सूचना पत्र में बताया की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश कं. 2974 दि. 10.8.2022 के अनुसार दि. 16 8.2022 को ग्राम पंचायत पालीबडोदा में ग्राम सभा का आयोजन किया जाना था। इस हेतु सचिव द्वारा एजेण्डे के माध्यम से ग्रामीणों को सूचित किया गया। किन्तु स्वयं निर्धारित दिनांक को ग्राम पंचायत में ग्राम सभा हेतु उपस्थित नहीं हुआ। जिससे ग्राम सभा का आयोजन नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत सचिव पन्नालाल परिहार ने वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना कर घोर लापरवाही की गई है। इस कारण पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में निहित धाराओं के तहत निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जावें।
पन्नालाल को संतोषकारक प्रतिउत्तर समक्ष में उपस्थित होकर तीन दिवस में प्रस्तुत करने सूचना पत्र जारी किया गया।
पत्र की प्रतिलिपि वरिष्ठ अधकारियो को भी प्रेषित की गई
इसके अलावा मंगलवार को ग्राम सभा की सूचना मिलने पर कई ग्रामीण पंचायत भवन पर एकत्रित हो गए थे। किंतु ,सचिव के उपस्थित नही होने के कारण ग्राम सभा नहीं हो सकी । ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को इसकी सूचना दी गई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन