Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: पातालेश्वेर महादेव मंदिर पर आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन हुआ

Kailash Gupta

Sun, Apr 17, 2022
Post views : 119

बदनावर। शिव महापुराण कथा के समापन पर पंडित मयंक शर्मा ने कहा कि शिवजी अर्जुन की अभिमान को नष्ट करने के लिए किरात वनवासी के रूप में अवतार लिया महादेव ने समानता का व्यवहार सिखाया है। शिव की भक्ति भेद को दूर करने वाली है शिव जी का परिवार संगठन का प्रतीक है इसलिए मानव जीवन संस्कार, आचरण, सदाचार पर पूरा पूरा ध्यामन होना चाहिए। 12 ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया गया एवं प्रदोष महिमा, महाशिवरात्रि की पूजा वर्णन किया गया। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से समस्तो देवताओं पर जल चढ़ता है, समस्त देवताओं की पूजा होती है । शिव पूजन ब्रह्मा, श्री राम, श्री कृष्ण एवं कई देवी देवताओं के द्वारा किया गया है शिव महापुराण की कथा सर्व दोष का निवारण करती है कई प्रकार के यज्ञ दान की महत्ता बताई गई। व्यासपीठ के द्वारा सभी के बिल्वप पत्र प्रसाद के रूप में वितरण किया गया । श्री रामनवमी से हनुमान प्राक्टतय उत्सव का कथा में विशेष महत्व रहा। राम विष्णु स्वरूप हनुमान जी शिव रूप में भाव जीव से शिव तक का भाव दर्शाता है। अंतिम दिन के यजमान श्रीमती गरिमा विजय सोमानी द्वारा पातालेश्वेर मंदिर में अभिषेक एवं आरती का लाभ लिया। 7 दिन की कथा में जिन महिलाओं ने सहयोग प्रदान किया था उनका सम्मान यजमान श्री सारिका अजय सोमानी, श्रीमती किरण मनोज सोमानी, श्रीमती अलका निर्मल खंडेलवाल, श्रीमती रिंकी संजीव अग्रवाल, श्रीमती वंदना गिरधारी शर्मा, जय श्री सोनी, श्रीमती गरिमा विजय सोमानी, द्वारा दुपट्टे लाकर किया गया । समापन अवसर पर सातों यजमान लाभार्थी द्वारा हवन कर पूर्ण आहुति दी। समिति द्वारा मनोज सोमानी का पंडित मयंक शर्मा द्वारा सहयोग हेतु सम्मान किया गया। प्रसादी शिवभक्त महिला मंडल एवं श्रीमती किरण कपिल मुकाती द्वारा वितरित की गई। व्यास गद्दी पर पंडित मयंक जी शर्मा का एकविरा मंडल, गणेश व्यामशाला, श्री राधे महिला मंडल एवं गायत्री महिला मंडल द्वारा स्वागत किया गया। शिवभक्त महिला मंडल द्वारा ढाई कुंन्टल नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। अंतिम दिन भी खेड़ा, बदनावर, पिटगारा की अधिकांश महिला पुरुषों ने भाग लिया। कथा के समापन पर भारी उत्साह दिखाई दिया सभी महिलाएं चुनरी पहन कर आई । श्री माहेश्वरी महिला मंडल, श्री खेड़ा महिला मंडल, श्री ब्राह्मण समाज महिला मंडल, श्री राधे महिला मंडल, श्री चाणक्यपुरी महिला मंडल, श्री गायत्री परिवार महिला मंडल, श्री एवरग्रीन महिला मंडल आदि महिला मंडलों का भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोमानी व संजीव अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन