Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: नागेश्वर के समीप निर्माणाधीन ब्रिज के गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत

Kailash Gupta

Thu, Jan 18, 2024
Post views : 124
बदनावर। उज्जैन बदनावर के निर्माणाधीन फोरलेन पर बुधवार रात नागेश्वर के समीप डायवर्सन रोड पर बन रहे ब्रिज के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना का सुबह पता चला। युवक का नाम अर्जुन पिता भरतलाल सिरवी 30 निवासी ग्राम भुवानीखेड़ा बताया गया है। जो रात में घर नहीं पहुंचा था, जिसके बारे में परिजन भी पता लगा रहे थे। वह अक्सर एक-दो दिन बाहर रुक जाता था, इसलिए युवक के परिजनों ने ज्यादा नहीं ढूढा । स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह युवक को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीएम करने के बाद शव घरवालों के सुपुर्द किया गया। वहीं पुलिस में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

संकेतक बोर्ड भी नहीं लगा था

जानकारी के अनुसार उक्त ब्रिज निर्माण के दौरान यहां सुरक्षा का कोई प्रबंध नही किया गया था। न संकेतक बोर्ड लगे थे और न ही निर्माणाधीन ब्रिज के चारों और बैरिकेड्स लगाए गए थे। कुछ माह   पहले भी इसी तरह यहां बड़नगर रोड पर पोल्ट्री फॉर्म के पास पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गढ्ढों में एक बाइक सवार युवक गिर गया था।इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन