Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को चिराखन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Kailash Gupta

Sun, Jul 23, 2023
Post views : 112
बदनावर। नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को चिराखन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ: हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर दिलवाया नशा मुक्ति का संकल्प, राहुल डोडिया ने युवाओं से कहा- नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए नशा अपनी जिंदगी और जीवन दोनों और को बर्बाद कर देता है। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र जाट ने कहा नशा एक बुराई है नशा समाज के लोगों के लिए भी दुख दाई है नशा गांव वालों से नशे से युवाओं को बचाने के लिए जागरूक व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की गांव के पाटीदार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राहुल डोडिया, विशेष अतिथि अशोक पटेल, जितेन्द्र शर्मा,गट्टू सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति अनामिका ठाकुर मौजूद थे। अनामिका ठाकुर ने कहा कि नशा करना स्वयं के साथ साथ परिवार को भी बर्बाद करना है। एक बार जिसे नशे की लत लग जाती है वह इसके जाल में फंसता चला जाता है। हमें मिलकर नशे से जंग जीतना है। आपका गांव नशा मुक्त गांव बने यह लक्ष्य रखे उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में बनवारी शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के युवा मौजूद रहे । अंत में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस अभियान को मंगलवार व शनिवार को अलग अलग गांवों में चलाया में जा रहा है। समिति के सदस्य गांव गांव जाकर बैठक ले रहे है जिसमें नशे के दुष्परिणाम बताकर नशा छोड़ने का संकल्प दिलवाया जा रहा है। इस मौके पर सरपंच कालुराम भाभर, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश, पप्पू पाटीदार,बाबुलाल चौधरी, बंटी पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, रमेश चौहान, मनीराम पाटीदार, गोकुल चौधरी, महेश बैरागी, आदि ग्रामीण जन मौजूद थे। आभार सुमेर चौधरी ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन