: नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने प्रभार लिया
Kailash Gupta
Wed, Aug 10, 2022
Post views : 130
बदनावर।नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव द्वारा नवीन परिषद भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया गया। अध्यक्ष श्रीमती मीना यादव को उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार एवं समस्त नवनिर्वाचित पार्षद, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र सराफ, नगर मण्डल अध्यक्ष अक्षय शर्मा की मौजूदगी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भण्डारी ने पदभार ग्रहण कराया।
इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद भारती राठौड़, जितेन्द्र शर्मा, अनिता - संतोष चौहान, अनिता-दिपक जाधव, झन्नुबाई - शान्तिलाल सिर्वी, भागवंताबाई शंकरलाल राव, सुखराम देवदा, महिपालसिंह पंवार, अमरीन साजिद खान, बबीता चेतन नागल, हरिश मांगलीया, चेना बाई-भैरूलाल डामर, चेतन यादव, संतोष राव, निर्मल वर्मा उपस्थित थें। विधिवत कार्यभार ग्रहण पश्चता सीएमओ आशा भण्डारी एवं उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का फुलमाला से स्वागत किया ।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन