: नप ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया,खुले में कचरा नही फेकने की दी सीएमओ ने समझाईश,
Kailash Gupta
Wed, Sep 7, 2022
Post views : 103
बदनावर। नगर परिषद बदनावर के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु अभियान चलाया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी व कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने साथ जाकर दुकानदारों को दी समझाईश, नगर के हाइवे पर स्थित बड़ी चौपाटी पर दुकानदार व घर के लोगो के द्वारा खुले में कचरा फेके जाने व गंदगी फैलाये जाने की शिकायत के बाद मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ वार्ड नम्बर एक के पार्षद प्रतिनिधि नरेन्द्र राठौड़ व कर्मचारियों ने बड़ी चौपाटी पर रतलाम रोड़ व बड़नगर रॉड के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानदारों व रहवासियों के घर घर जाकर समझाईश दी व उनकी समस्याओं को सुना।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को रहवासियों ने बताया की कचरा वाहन 2 टाइम जरूर आता है लेकिन वह बिना रुके तेजी से निकल जाने की शिकायत सहित अन्य बाते रखी । जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वच्छता व वाहन प्रभारियों को तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त करने व नियमित कचरा वाहन द्वारा प्रत्येक दुकान व घर से कचरा उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों के साथ धर्मेन्द्र मकवाना, व अन्य मौजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन