: देश की सबसे बड़ी डाक टिकट प्रदर्शनी अमृतपेक्स 2023 का पांच दिवसीय आयोजन दिल्ली में होगा
Kailash Gupta
Sun, Jan 29, 2023
Post views : 109
हजारों देश विदेश के डाक टिकट प्रेमी होंगे शामिल
बदनावर। भारत में डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के लिए प्रथम बार सन 1954 में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उसके पश्चात कुछ बरसों के अंतराल से इस प्रकार के आयोजन होते रहे हैं। ये प्रदर्शनियां जिला स्तरीय, क्षैत्रिय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगाई जाती है। इस वर्ष यह आयोजन काफी अन्तराल को बाद हो रहा है। इस वजह से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के पुनित अवसर पर आयोजित यह उत्सव नव भारत के निर्माता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देगा। इस तरह "अमृतपेक्स" का नजारा होगा अद्भुत। उक्त जानकारी देते हुए डाक टिकट संग्राहक ओम पाटोदी ने बताया कि डाक विभाग आगामी 11 से 15 फरवरी 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस तरह के देश के सबसे बड़े आयोजन में लगभग पचास हजार वर्ग फीट जगह पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिससे 1400 फ्रेम्स में देश भर के प्रतिष्ठित डाक टिकट संग्रहकर्ता विभिन्न विषयों पर अपने डाक टिकटों के संग्रह को प्रदर्शित करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव और नया भारत, युवा शक्ति, नारी शक्ति, प्रकृति और वन्य जीवन, भारतीय संस्कृति और देश का इतिहास, उपलब्धि @ 75 (आजादी के 75वर्षो का लेखा जोखा), डाक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। पाटोदी ने बताया कि इसके अलावा फिलाटेलिक वस्तुओं, टिकटों की दीवार, लाइव पेंटिंग्स आदि की बिक्री के लिए 50 से अधिक बूथों प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे। इन बूथो से कोई भी संग्रहकर्ता डाक सामग्री खरीद कर अपने संग्रह को मजबूती प्रदान कर सकता है। नए संग्रहकर्ताओं के लिए भी इस प्रदर्शनी में बहुत कुछ जानकारियां एवं सामग्री उपलब्ध होगी। पाटोदी ने बताया कि उन्हें भी इस प्रदर्शनी में लिटरेचर ग्रुप में प्रस्तुतीकरण का अवसर प्राप्त हुआ है। धार जिले के लिए गौरव की बात है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन