Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: देपालपुर शिव महापुराण कथा में बैजनाथ महिला मंडल शामिल हुआ और महाराज जी से मुलाकात कर निर्माल्य वाहन की जानकारी दी

Kailash Gupta

Wed, Apr 19, 2023
Post views : 128
बदनावर।श्री बैजनाथ महादेव महिला मंडल द्वारा प. प्रदीप जी मिश्रा की कथा से प्रेरणा लेकर मंदिर एवं घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री को लोगों द्वारा नदी में प्रवाहित किया जाता है जिससे नदी का जल प्रदुषित होता है जिसको बचाने के लिए   दिनांक 16अप्रैल  रविवार से पुजन सामग्री एकत्रित करने के लिए निर्माल्य पुजन सामग्री वाहन चालु किया गया था। जिसकी तारीफ महाराज जी द्वारा देपालपुर कथा में कि थी व सिहोर में बदनावर के बैजनाथ महिला मंडल को सम्मानित कर शिल्ड देने की बात कही थी।आज बैजनाथ महिला मंडल द्वारा देपालपुर कथा में शामिल होकर कथा सुनी व बदनावर शिव महापुराण कथा के आयोजक शरद सिंह सिसोदिया द्वारा महिला मंडल को प.मिश्रा जी से मुलाकात कर दर्शन करवाएं एवं महिला मंडल द्वारा महाराज जी को निर्माल्य वाहन के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर मंडल की गायत्री मारु,संगीत परमार,सविता तिवारी,सुशीला शर्मा,प्रिया शर्मा,आशा रावल,कलाबाई वाघेला,शारदाबाई चौहान,प्रिया वर्मा, कृष्णा सिसोदिया, अनुराधा पाटीदार, मोना जादौन, रानी चौहान सहित कई सदस्य मौजूद थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन