: झगड़े में घायल हुए व्यक्ति की हुई मौत,परिजनों ने अर्थी रोड पर रख आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की
Kailash Gupta
Mon, Jul 31, 2023
Post views : 120
पुलिस ने तबातोड़ एक आरोपी की गुमटी को उठाया
बदनावर (राजेश चौहान) । बदनावर थानांतर्गत ग्राम तिलगारा में 8 जुलाई को हुए झगड़े में घायल 52 वर्षीय जगदीश मंडलोई की इलाज के दौरान बडोदरा में मौत हो गई।
परिवारजनों के अनुसार 8 जुलाई को गांव के ही कुछ लोग हमारे परिवार के साथ झगड़ा कर मारपीट करने लगे व समीप लगीं गुमटी में तोड़फोड़ की जिसे परिवार के जगदीश समझाने आए तभी आरोपियों ने उन्हें को पीछे से लोहे की राड से मारदी जिससे वह गंभीर घायल हो गया जिन्हें परिजनों द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल बदनावर ले जाया गया जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए रतलाम रेफर किया रतलाम में डॉक्टरों ने परीक्षण कर बताया कि ये व्यक्ति कोमा में चला गया कुछ दिनों तक रतलाम में इलाज करवाने पर मरीज को आराम नही होने पर वड़ोदरा ले जाया गया जहाँ पर 30 जुलाई को उनकी मौत हो गई
वही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर गुस्साए परिजनों ने अर्थी को सड़क पर रखकर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने व आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की जिस पर पुलिस ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन माने व अंतिम संस्कार किया वही पुलिस ने तबातोड़ एक आरोपी की अवैध रूप से संचालित गुमटी को उठवाकर पंचायत में रखवाया
इनका कहना है
" 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमे एक को गिरफ्तार कर लिया बाकी की तलाश की जा रही है " विश्वजीत सिंह पंवार टीआई बदनावर " 8 तारीख को गांव के कुछ लोगो ने हमारे घर पर हमला कर मारपीट करने लगे पापा उन्हें समझाने गए तो उन्हें पीछे से लोहे की राड से मार दी जिससे वो कोमा में चले गए और उनकी मृत्यु हो गई आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए " आरती मृतक की पुत्री "आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए " जगन्नाथ मंडलोई मृतक का भाईTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन