: ज्ञानदीप मंडल द्वारा पशुओं और मवेशियों के लिए पानी पीने के लिए 10 स्थान पर चाठीये व बची हुई की खाद्य सामग्री डालने के लिए जुठन पात्र रखे
Kailash Gupta
Mon, Apr 25, 2022
बदनावर। ज्ञानदीप मंडल द्वारा चलाए जा रहे जीवदया प्रकल्प के अंतर्गत पशुओ और मवेशियो के लिए पीने के पानी की उपलब्धता को सुगम बनाने के लिए नगर के10 विभिन्न स्थानो पर पानी के चाठीयो के साथ साथ घरो मे बची हुई खाद्य सामग्री एवं जुठन के सदुपयोग हेतु जुठन पात्र भी रखे गए । गौरतलब है कि इसके पूर्व मंडल द्वारा घर घर दस्तक देकर पक्षीयो के लिए 1000 जल पात्र भी वितरित किऐ गऐ थे। इस अभियान के अंतर्गत संस्था द्वारा बडनगर रोड, चाणक्यपुरी, भट्ट कालोनी, मालीपुरा, निचलावास, सुभाष मार्ग, अणुनगर, अरिहंत कालोनी, कोर्ट के पीछे जायसवाल कालोनी आदि स्थानो पर वहा के निवासी की जवाबदेही तय कर रखे गए । ये चाठीऐ एव जुठन पात्र के लिए लोकेश गुप्ता हार्दिक पेट्रोल पंप एवं स्वं सुरेन्द्र छाजेड की स्मृति मे उनके पुत्र अंकित छाजेड गोलु का सौजन्य रहा । इस कार्य मे पंकज पंड्या, अर्जुनसिंह पवार राजेश जैन फुलजीबा शेखर यादव विमलेश पगारिया अशोक लोढ़ा विक्रमसिंह चौहान निलेश मोदी विशाल श्रीश्रीमाल एवं मुकेश आर्य एव रवि जैन नवपद का सहयोग रहासंस्था अध्यक्ष विजय बाफना एवं कार्यक्रम संयोजक निलेश मोदी ने बताया कि नगर मे और भी स्थानो पर चाठीऐ एवं जुठन पात्र रखने का अभियान जारी रहेगा यदि किसी को चाठीऐ एव जुठन पात्र की आवश्यकता हो तो वे उनसे संपर्क कर तथा उनके रखरखाव की जिम्मेदारी लेकर प्राप्त कर सकते हे । इसके अतिरिक्त सकोरे के लिए भी संपर्क कर सकते हे ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन