: ज्ञानदीप मंडल द्वारा नगर के 10 स्थानो पर पशुओं के लिए पानी के चाठीयो के साथ जुठन पात्र रखे
Kailash Gupta
Fri, May 6, 2022
बदनावर। ज्ञानदीप मंडल द्वारा जीवदया प्रकल्प के अंतर्गत पशु पक्षीयो के लिऐ जल सुलभता एवं इस हेतु चलाऐ जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत आज चौथे चरण मे नगर के10 विभिन्न स्थानो पर पानी के चाठीयो के साथ घरो मे बची हुई खाद्य सामग्री एवं जुठन के सदुपयोग हेतु जुठन पात्र भी रखे गए एवं सकोरे भी वितरित किऐ गऐ । अध्यक्ष विजय बाफना ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1200 सकोरे घर घर दस्तक देकर वितरित किए गए एवं 20 चाठीऐ एव 20 जुठन पात्र नगर के विभिन्न स्थानो पर रखे गए । चौथे चरण के लिए 10 चाठीऐ एवं जुठन पात्र एवं सकोरे हेतु वंडर सीमेंट लिमिटेड का सौजन्य रहा । इस अवसर पर वंडर सीमेंट के एच आर अमरसिंह देवड़ा भी उपस्थित थे। जिनका स्वागत कार्यक्रम संयोजक निलेश मोदी ने किया । इस बार चाठीऐ सरस्वती कालोनी, बस स्टैंड, पेटलावद रोड, मार्केटिंग सोसायटी महात्मा गांधी मार्ग ,एकवीरा माता रोड, बड़नगर रोड, गायत्री शक्ति पीठ परिसर ,मंडी रोड एव खेड़ा के पशुगोया पर रखे गए । चाठीऐ रखने के स्थान चयन मे इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि इससे यातायात बाधित न हो ।गायत्री शक्तिपीठ पर जब चाठीऐ रखे गए तो वहा उपस्थित मंदिर के पुजारी द्वारा पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ चाठीऐ रखवा ।इस कार्य मे अनिल लुनिया ,अर्जुनसिंह पवार,रमेशचंद्र वर्मा राजेश जैन फुलजीबा शेखर यादव विमलेश पगारिया, प्रदीप पाण्डेय राकेश शर्मा मुकेश आर्य सुदीप मेहता का सहयोग रहा।उक्त जानकारी सचिव प्रदीप पाण्डे ने दी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन