: ज्ञानदीप मंडल द्वारा इस वर्ष भी तेज गर्मी मे पक्षीयो की प्राण रक्षा हेतु सकोरा का वितरण किया गया
Kailash Gupta
Tue, Apr 19, 2022
बदनावर।ज्ञानदीप मंडल द्वारा इस वर्ष भी तेज गर्मी मे पक्षीयो की प्राण रक्षा हेतु सकोरा( जल पात्र ) का वितरण मंडल के सदस्यो द्वारा घर घर दस्तक देकर किया गया । यह सकोरा वितरण का दूसरा चरण था जिसके अंतर्गत मिडिल स्कूल बस स्टैंड भट्ट कालोनी चाणक्यपुरी शिवशक्ति नगर माथुर कालोनी वारको सीटी थाना परिसर सिंधिया कालोनी आफिसर कालोनी एवं चौपाटी रोड पर लगभग 500 सकोरो का वितरण किया गया । उल्लेखनीय हे इस वर्ष इसके प्रथम चरण मे भी 500 सकोरे वितरित किऐ गऐ थे । इस प्रकार इस वर्ष अब तक 1000 सकोरे वितरित हो चुके है । ज्ञानदीप मंडल अध्यक्ष विजय बाफना एवं सकोरा वितरण अभियान के संयोजक शेखर यादव ने बताया कि तीसरे चरण मे नगर के बाकि बचे हिस्सो मे सकोरे बारे जाऐगे। संस्था द्वारा विगत 10 वर्ष से यह अभियान चलाया जा रहा हे तथा हर वर्ष 1500 सकोरे वितरित किए जाते हे। सदस्यो ने वितरण के साथ साथ नागरिको से पक्षीयो के लिए छत पर सकोरो मे दाना पानी रखने की अपील भी की गई । कुछ नागरिको ने तो हाथो हाथ ही सकोरे भरकर छत पर रखे। वितरण मे अध्यक्ष विजय बाफना पंकज पंड्या अर्जुनसिह पवार रमेशचंद्र वर्मा शेखर यादव राजेश जैन फुलजीबा विमलेश पगारिया अशोक लोढ़ा निलेश मोदी का सहयोग रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन