: जागो मतदाता जागो अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई
Kailash Gupta
Tue, Aug 1, 2023
Post views : 106
बदनावर। सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा आज स्वीप प्लान के तहत
नगर में जन जागरण रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया ।विद्यालय से विद्यार्थी अपने हाथों में बैनर और मतदाता जागरूकता की तख्तियां लेकर रैली निकाली गई। रैली के पहले प्राचार्य विक्रम सिंह राठौर, उप प्राचार्य रियाजुद्दीन शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित कर मतदान का महत्व बताकर रैली को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। रैली में का नेतृत्व श्री एम एल ओहरी ने किया।
रैली में विद्यार्थियों के साथ जुगलकिशोर प्रजापत,महेश चौहान,शुभम बारेट, नरेन्द्र चौहान,शुभम उपाध्याय, प्रदीप पांडेय् शिक्षकगण मतदाता जागरूकता हेतु श्लोगन की तख्तियां एवं नारे लगाकर रैली के साथ चल रहे थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन