: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह
Kailash Gupta
Mon, Dec 12, 2022
Post views : 112
बदनावर। शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विवेक पाटीदार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया है।
प्राचार्य डॉ मीनाक्षी टेलर ने बताया कि कार्यक्रम उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के मुख्य आतिथ्य में होगा। पाटीदार को गत दिनों प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन