Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: गुरु मंदिर पर शुभ मुहूर्त में नई ध्वजा चढ़ाई गई व श्री संघ ने पत्रकार का किया बहुमान

Kailash Gupta

Sun, Nov 13, 2022
Post views : 94
बदनावर। बगीचे के फूल की खुशबू को चारों और पहुंचाने का काम हवा करती है। इसी तरह पोषध शाला के प्रवचन की खुशबू को पोषध शाला से बाहर चारों ओर पहुंचाने का कार्य हमारे पत्रकार बंधु करते हैं ।चारदीवारी के बीच हुए शुभ कार्यों को जनता तक पहुंचाना एवं उससे उनको लाभान्वित करना साथ ही जिनवाणी को जन जन तक पहुंचाने में पत्रकार बंधुओं की बहुत बड़ी भूमिका है और हर अच्छे कार्यों की हमें अनुमोदना एवं प्रभावना करना चाहिए। परम पूज्य साध्वी भगवन रुचि दर्शना श्री जी महाराज साहब आदि की निश्रा में गुरु मंदिर की ध्वजा परिवर्तन के पश्चात जैन श्री संघ एवं चातुर्मास समिति द्वारा नगर के पत्रकार बंधुओं के बहुमान समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी श्री ने यह बात कही। इसके पूर्व ध्वजा के स्थाई लाभार्थी महावीर कुमार सिद्धार्थ कुमार चौरडिया के निवास स्थान से श्री संघ एवं साध्वी मंडल के साथ ध्वजा का जुलूस प्रारंभ हुआ। जो नगर भ्रमण के पश्चात गुरु मंदिर पहुंचा। यहां पर सत्तरभेदी पूजा के साथ ध्वज पूजन के समय शिखर पर कलश की अष्ट प्रकारी पूजा हुई एवं शुभ मुहूर्त में नई ध्वजा चढ़ाई गई। अंत में लाभार्थी परिवार द्वारा साधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन