Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: कांग्रेस सेवा दल द्वारा 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया

Kailash Gupta

Tue, Aug 16, 2022
Post views : 107
बदनावर- कांग्रेस सेवा दल द्वारा 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पवन जैन फुल जीबा गांधीवादी, विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर,वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह सुदेचा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि युवा एडवोकेट निर्देश सोनगरा, चेतन सिंह राठौर एवं कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंडित श्याम अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया सलामी दी और सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।समारोह में कांग्रेस सेवा दल के जिला संयोजक जमील कुरैशी,जिला प्रभारी पंडित जितेंद्र जोशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश यादव,पार्षद जगदीश पाटीदार, हरीश मांगलिया,पूर्व पार्षद अब्दुल खालिद मंसूरी बादशाह, विनोद शर्मा,ठाकुर राजा खेरवास, अब्दुल सत्तार मंसूरी ,युवा बालक विहान जैन, रमेश चंद्र डावर पूर्व सरपंच घटगारा ,राम डाबर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।स्वागत भाषण जिला संयोजक जमील कुरैशी द्वारा किया गया संचालन सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष निर्भय सिंह चौहान ने किया व आभार पूर्व पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी बादशाह ने माना ।समूचे कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी पंडित जितेंद्र जोशी ने किया।समारोह के बाद कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगा यात्रा भी निकाली जिसमें नन्हा सा बालक फुलजी बा का पोता विहान जैन अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पैदल चल रहा था जो आकर्षण का केंद्र बनाा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन