Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर चलो घर-घर चलो व सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज बुथ क्र. 1 से 4 तक संपर्क किया

Kailash Gupta

Fri, Feb 4, 2022
Post views : 141

बदनावर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार घर चलो घर - घर चलो व कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत आज बदनावर विधानसभा के बदनावर ब्लॉक के बूथ क्रमांक 1 से लेकर 4 तक बोरदा ,लाम्पाता, बोरदी , टंकरिपाड़ा में घर घर जाकर कमलनाथ सरकार के 15 महीनो की उपलब्धि बताई और बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता की कमर तोड़ दी के बारे बताया। साथ ही कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अंतर्गत नये लोगों के फार्म भरवाकर सदस्य बनाया एवं बाल कांग्रेस के भी सदस्य बनाए कमलनाथ सरकार के वक्त किये गये कामो की जानकारी के पेम्पलेट बांटे ग्रे। और आने वाले जनपद ,जिला पंचायत , मंडी चुनावो व 2023 में चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाये के लिए और कमलनाथ पुनः मुख्यमंत्री बनाने का द्रढ संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पंवार, युवा नेता अभिषेक सिंह राठौर,अशोक डावर, जिला युवक कांग्रेस महासचिव तरुण पटेल , सुभाष पटेल, रमेश मकवाना, गेंदालाल, भेरू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन