: कल होगा भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
Kailash Gupta
Fri, Aug 4, 2023
Post views : 116
बदनावर। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही यहां राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। अब शनिवार को भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर बदनावर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां चल रही है।
भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को चंद्रलीला पैलेस में सुबह 10 बजे सम्मेलन शुरू होगा। जिसमे मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी व नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल आदि अतिथि रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे।
चौहान ने बताया कि इस विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वर्तमान, पूर्व विधायकगण, भाजपा एवं मोर्चा के वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा एवं मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ की टीम, शासन के विभिन्न संस्थाओं में मनोनीत अशासकीय पदाधिकारी, सदस्य, भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र टोली (पंच परमेश्वर), बूथ समिति सदस्य एवं बूथ के पन्ना प्रमुख समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन