: कल रामनवमी के मौके पर नगर में रामराज्य संकल्प यात्रा निकलेगी
Kailash Gupta
Sat, Apr 9, 2022
Post views : 111
बदनावर। रामनवमी के मौके पर कल नगर में रामराज्य संकल्प यात्रा निकलेगी। यात्रा को लेकर नगर को भगवा झालरों से सजाया गया है ।यात्रा दोपहर 3 बजे एकविरा रोड पर स्थित प्राची श्री रिसोर्ट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पहुंचेगी। जहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा।
यात्रा संयोजक जय सुर्या ने बताया कि नगर में पहली बार राम नवमी के अवसर पर रामराज्य संकल्प यात्रा निकाली जा रही है यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन