Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कलेक्टर मिश्रा ने बदनावर आज मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Kailash Gupta

Fri, Aug 4, 2023
Post views : 131
बदनावर। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को बदनावर क्षेत्र का दौरा किया व मतदान केंद्रों पर पहुंचकर केंद्रों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी अनुसार कलेक्टर मिश्रा ने बदनावर क्षेत्र के मतदान केंद्रों में बूथ लेवल ऑफीसर द्वारा जारी मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्ति के निराकरण कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने नगर के 4 अलग अलग मतदान केंद्रों पर जाकर वहां बीएलओ से जानकारियां ली व मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदाता सूची को लेकर भी बीएलओ से चर्चा की। दौरे के दौरान कलेक्टर ने कानवन के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में खुरासानी इमली का पौधा भी रोपा। उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत की गई कार्यवाही का ब्यौरा लिया। कलेक्टर के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा भी अलर्ट नजर आया। इस मौके पर एसडीएम दीपक चौहान, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार मौर्य समेत प्रशासनिक अमला उपस्थित था। तहसीलदार गुर्जर ने बताया कि गत 2018 के विधानसभा चुनाव में जिन जिन मतदान केंद्रों पर कम प्रतिशत मतदान हुआ। वहां पर भी कलेक्टर पहुंचे तथा उन्होंने बीएलओ से जानकारियां ली। कलेक्टर ने कहा कि नव मतदाताओं के नाम सक्रियता से जोड़े व मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी भी ली। यहां से कलेक्टर राजोद के लिए रवाना हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन