: एन्डयुरा फेब फैक्ट्री के भूमि पूजन में मुख्यमंत्री वर्चुअल जुड़े व सभा को किया संबोधित
Kailash Gupta
Fri, Apr 8, 2022
बदनावर। ग्राम पंचायत दौत्रिया के मजरा खोखरी रोड पर एन्डयुरा फेब प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री का आज भूमि पूजन प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल जुडे औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांंव, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,धार कलेक्टर पंकज जैन ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत एमडी जितेश अग्रवाल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री दत्तीगांव ने बताया कि सपने साकार होने का समय आ गया है इस ईकाई से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा व यहां से पिथमपुर की कनेक्टिविटी जुुडेेेगी और एक घोषणा करते हुए बताया एक नया उद्योग प्रतिभा सिंटेक्स बहुत शीघ्र आ रही है। राजेश अग्रवाल ने संबोधित किया । मंचासीन अतिथियों में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पुर्व विधायक खेमराज पाटीदार , मनोज सोमानी, महेंद्र सिंह चाचुबना, दिनेश गिरवाल, महेंद्र सिंह शक्तावत, शिवराम रघुवंशी, जय सुर्या, अशोक सोनी, धर्म्मेंद्र शर्मा, मनोज सोलंकी, लता राजपुरोहित , उमेश पाटीदार सहित एसडीएम वीरेंद्र कटारे, तहसीलदार अजमेर सिंह गौड , एसडीओपी देवेंद्र यादव , टीआई सी.बी. सिंह, उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन