: इन्दोर फिलेटिक सोसाइटी द्वारा राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित किया
Kailash Gupta
Tue, Oct 11, 2022
Post views : 95
बदनावर के ओम पाटोदी भी हुए सम्मानित
बदनावर । इन्दौर फिलेटिक सोसाइटी की विशेष सभा इण्डियन काफी हाउस में पद्मश्री वैज्ञानिक डी डी भवालकर के मुख्य अतिथ्य व नेहा श्रीवास्तव के सारस्वत आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें बदनावर नगर के डाक टिकट संग्राहक ओम पाटोदी सम्मानित हुए। उक्त जानकारी देते हुए ओम पाटोदी ने बताया कि कार्यक्रम शुरुआत की घोषणा सचेतक महेश रामचंदानी की अतिथियों का स्वागत रविन्द्र पहलवान व किशोर बागरी ने किया। स्वागत भाषण सचिव सुरेंद्र मुल्ये ने किया। ग्रुप के अध्यक्ष रवींद्र पहलवान ने अतिथि परिचय देते हुए बताया कि श्री भावलकर राजा रमन्ना सेंटर के संस्थापक निदेशक हैं, जो लेज़रों और कण त्वरक के क्षेत्र में उच्च अध्ययन के लिए एक केंद्र के रूप में सेवा कर रहे हैं। वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार "शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार" के प्राप्तकर्ता हैं। भारत सरकार ने उन्हें 2000 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूति को हम अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित है। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी जबलपुर में मेडल प्राप्त करने वाले ग्रुप के सदस्य कन्हैयालाल छिगलानी(भोपाल), ओम पाटोदी (वर्द्धमानपुर बदनावर), उमेश नीमा, राजेश शाह, जयन्त डोसी, अवनी मुल्ये (सभी इंदौर) को पद्म श्री वैज्ञानिक श्री डी डी भवालकर ने सम्मानित किया एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान नेहा श्रीवास्तव, रविन्द्र पहलवान आदि ने अपनी बात रखी। ग्रुप के विस्तारिकरण नीति के अन्तर्गत ग्रुप प्रमुख पहलवान और उमेश नीमा के संयुक्त प्रयास से 6 पुराने डाक टिकट संग्राहक और 5 नये डाक टिकट संग्राहक ग्रुप से जुड़े जिनका सभी सदस्यों ने स्वागत किया और श्री पहलवान के फिलाटली प्रोत्साहन कार्य कि प्रसंशा कि। अतः में आभार प्रकट मेजर डा. महेश गुप्ता ने किया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन