Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: आस्था योग क्रांति मिशन एवं आस्था नशामुक्ति केंद्र" के तत्वाधान में गाँव गाँव योग शिविर आयोजित होगा खिलेडी में तीन दिवसीय शिविर 9 सितंबर से शुरू 

Kailash Gupta

Wed, Sep 7, 2022
Post views : 102
खिलेडी (राहुल बैरागी) । गाँव गाँव योग शिविर के अंतर्गत खिलेडी में भी शिविर का आयोजन 9 सितंबर से। आस्था योग क्रांति अभियान परिवार द्वारा नित कुछ नया करने के अंतर्गत हमारे मिशन गाँव गाँव योग शिविर को हम आगे की ओर ले जाते हुए ,अभी तक हमने इन्दौर से 14 किलोमीटर के अंदर अंदर शिविर लगाया है , पर अब हम धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर लगा रहे हैं इसकी शुरुआत बदनावर तहसील के गाँव खिलेडी जिला धार से करेंगे जहां 3 दिवसीय योग शिविर आयोजित होगा जो 9 सितंबर , से शुरू होगा 10 ओर 11 सितम्बर सुबह 6,30 से 8 बजे तक लगेगा । जहां योग से युग निर्माण योग से नशा मुक्ति,योग से रोग मिटाओ सभी मिशन हमारे सार्थक होंगें "आस्था योग क्रांति मिशन एवं आस्था नशामुक्ति केंद्र" के तत्वाधान में गाँव गाँव योग शिविर आयोजित होगा। जिसमें योगाचार्य डॉ राज कुमार जैन द्वारा आम जनो को स्वस्थ्य रहने के लिए किए जाने वाले आसन उपाय के प्रयोगों के माध्यम से बीमारी को दूर भगाने एवम दिनचर्या में सुधार की बातों को सिखाया जावेगा। इसी शिविर में नशा मुक्ति हेतु, संकल्प, साधन, उपाय,एकाग्रता, व नशा मुक्ति कार्य का क्रियान्वन भी किया जावेगा । योग शिविर का आयोजन खिलेडी पाटीदार धर्मशाला परिसर में आयोजित होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन