: आनंदेश्वर महादेव मंदिर में होगी स्वर्ण कलश की स्थापना,आज यज्ञ स्थल का भुमि पूजन व ध्वजारोहण किया
Kailash Gupta
Thu, Apr 14, 2022
बदनावर। बलवंती नदी के तट पर स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। स्वर्ण कलश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 4 मई से 8 मई तक चलेगा साथ ही पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ भी होगा।आज मंदिर परिसर में यज्ञ स्थल का विधि विधान से भुमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। भूमि पूजन सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सोमानी ने किया। इस अवसर पर नगर में चल समारोह भी निकाला गया बाद में ध्वज मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति प्रमुख कोक सिंह पवार स्वर्ण कलश स्थापना समिति के अध्यक्ष प्रहलाद यादव कार्यक्रम प्रभारी मनोज सोमानी,राजेश पाठक, पंडित कांतिलाल जोशी, भगवान पुरी गोस्वामी, अरुण अवस्थी, सहित कई लोग उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन