Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, मां एकवीरा मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है

Kailash Gupta

Sat, Apr 2, 2022
Post views : 116

बदनावर। मां भगवती नौ दुर्गा की भक्ति तपस्या व आराधना एवं अनुष्ठान का नवरात्रि महापर्व आज शुरू हुआ जो कि 9 दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। नगर के पश्चिम भाग में स्थित मां एकवीरा देवी का अति प्राचीन मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है ,मंदिर पांडव कालीन होकर पांडवों की कुलदेवी यहां विराजमान है देवी भगवत में इसे तीर्थ होने का उल्लेख है मनोकामना पूर्ण होने पर दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं माता जी की मूर्ति के दिन भर में तीन रूप मैं लोगों को दर्शन होते हैं । एकविरा देवी के पूरे भारत में दो ही मंदिर है एक बदनावर में तथा दूसरा महाराष्ट्र के धूलिया में है। शारदीय नवरात्रि में मां एकविरा मंदिर पर मेला का भी आयोजन होता है एवं फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा भी शारदीय नवरात्रि की पंचमी को मां एकविरा देवी को विशाल चुनरी चढ़ाई जाती है। मंदिरों के पुजारी मनीष शर्मा ने बताया कि, मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना प्रारंभ हो जाता है प्रतिदिन आरती सुबह 6:30 बजे तथा शाम 6:30 बजे की जाती है चेत्र नवरात्रि तप आराधना हेतु विशेष माना गया है, इसमें उपवास तथा पूजा का फल कई गुना अधिक माता रानी देती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन