Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निशुल्क झंडा वितरण किया,उत्तम सेवा न्यास की सराहनीय पहल

Kailash Gupta

Wed, Aug 10, 2022
Post views : 108
बदनावर।श्री सहयोग सेवा संस्था, श्री उत्तम सेवा न्यास और आजाद सहयोग युवा संस्थान के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सहयोग हॉस्पिटल में बैठक आयोजित की गई । जिसमें तहसील की 11 पंचायतो छायन, लीलीखेडी, सेमलखेडा, भैसोला, मुंगेला, दोत्र्या, शंभुपाडा, भेरूपाडा, डेलची, तिलगारा, चिराखान के प्रमुखो को संस्था द्वारा निःशुल्क झंडा वितरण किया गया। भारत माता के चित्र और झंडा फहराने को लेकर निर्देश पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम विरेन्द्र कटारे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पवॉर (फुंदाबापू), पार्षद जितेन्द्र शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौहान, पार्षद प्रतिनिधि संतोष राव, पार्षद सुखराम देवडा, पार्षद प्रतिनिधि भेरु डावर, धर्मेन्द्र नाथावत, जनपद प्रतिनिधि रामचन्द्र भुरिया ईश्वर डावर, सहयोग सेवा संस्था के सदस्य सहित बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में एडीएम कटारे ने झंडा फहराने के नियम एंव राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पुरी राष्ट्र भक्ति के साथ निभाने के दायित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही तिरंगे के महत्व को युक्रेन युद्ध का उदाहरण देकर उसकी महत्ता जन सामान्य के सामने प्रस्तुत की। युक्रेन युद्ध में भारतीय लोगो के द्वारा तिरंगे का उपयोग किया गया। जिससे भीषण युद्ध के बीच में भी वे सुरक्षित रूप से भारतीय सीमा तक सकुशल पहुंच सके।   संस्था अध्यक्ष मनोज सोमानी ने शासन के आजादी का अमृत महोत्सव को राष्ट्र भक्ति के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ही नगर का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज एडीएम कटारे द्वारा विरमणी डेवलपर्स के प्रमुख सर्वेश मंडलेचा एंव प्रजेन्द्र भटट् को भेंट किया। जो नगर की सुसज्जित गोकुलधाम सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस को फहराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नगर के समाजसेवी सुजीत धोडपकर ने किया। आभार सहयोग सेवा के सर्वेश मंडलेचा ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन