: आखिर बेटियां ही क्यो ? पुस्तक का विमोचन हुआ
Kailash Gupta
Mon, Aug 22, 2022
Post views : 107
बदनावर। चंद्रलीला पैलेस में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव के मुख्य आतिथ्य में ओमप्रकाश कौशल्या टेलर द्वारा लिखित पुस्तक आखिर बेटियाँ ही क्यों? का विमोचन हुआ. विशेष अतिथि जिला व सत्र न्यायाधीश धार सचिन घोष इंदौर से लेखिका निधि हसीजा, शिक्षक कमल चौधरी व जनपत प्रतिनिधि ड़ॉ प्रहलाद सोलंकी के आथित्य में पुस्तक का विमोचन किया ।सर्वप्रथम माँ वीना वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें सर्वप्रथम राहुल बाफना जैन द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. 17 वर्षीय निहारिका परमार द्वारा छोटी से स्पीच में माता- पिता से कहा कि प्रत्येक माता-पिता को खासकर अपनी बेटियों के लिए इतना कम्फर्टेबल होना चाहिए कि वो सारी बाते उनसे शेयर कर सके इसके पश्चात पुस्तक के लेखक ओमप्रकाश कौशल्या टेलर सर्वप्रथम अपने साइकोलॉजी के गुरु डाँ विनय मिश्रा के द्वारा शुभकामना सन्देश का वीडियो दिखाया गया . टेलर ने अपनी पुस्तक के उद्देश्य के बारे में बताया जिसमें उन्होंने यह बताया कि आगे हम प्रत्येक स्कूल कॉलेज में विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण आँसू खुशियों के वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में देंगे कि "कैसे हम समाज में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म को होने से रोक सकते है" साथ ही उन्होंने बताया कि हमें बेटी और बेटे दोनों को ही इस विकृत मानसिकता का शिकार होने से बचाना होगा । इसके पश्चात निधि हसीजा और डाँ प्रहलाद सोलंकी ने भी सम्बोधित किया विशेष अतिथि जिला व सत्र न्यायाधीश सचिन घोष जी ने अपने सम्बोधन में कानून की जानकारी सभी को होनी चाहिए . इस पर विचार रखे तत्पचात उधोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कैसे बचपन में मुझे मेरी माँ के द्वारा एक महिला का सम्मान करना सीखाया व मेरी मम्मी की सीखाई गई प्रत्येक बात मुझे आज भी याद है अपने संबोधन में उन्होंने निहारिका परमार की स्पीच की तारीफ की व कार्यक्रम में उपस्थित सभी नारी जाति को एक प्रण दिलवाया की वो अपने बेटों से बात करें व उनके मस्तिष्क में महिलाओं के प्रति सम्मान बिठाएं ताकि समाज में महिलाओं की स्थिति में बदलाव आ सके। इसके पश्चात अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया व पर्यावरण विद अमृतलाल पाटिदार द्वारा सभी संस्थाओं व अतिथियों को बिल पत्र का पौधा देकर सम्मानित किया । आई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गिरधाटी लाल सिर्वी ने आँसू खुशियों के वेलफेयर सोसायटी को अपनी और 1000 बुक के प्रिंट के लिए 60 हजार देने की घोषणा की व आगे के निःशुल्क ट्रैनिंग के लिए शक्ति विद्यापीठ राजोद के डायरेक्टर शक्ति सिंह के द्वारा 21 हजार रु संस्था को देने की घोषणा की । कार्यक्रम का सफल संचालन सुजीत धोडपकर ने किया आभार प्रवीण चावला ने माना व आँसू खुशियों के वेलफेयर सोसायटी की पूरी टीम कमल पाटिदार, प्रीतिबाला गहलोत राहत उल्लाह कुरेशी, अर्जुन पड़िहार, मुकेश पाटिदार , मोहन पाटीदार खेड़ा, प्रकाश चौधरी, हरिओम पाटिदार , वासुदेव पाटिदार, देवेंद्र पँवार, दीपक सिर्वी व दीक्षान्त गुर्जर का विशेष योगदान पूरे समय रहा ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन